बदायूं

Budaun News: चूरन समझकर खा लिया जहर, एक बच्चे की मौत, दो गंभीर

Connect News 24

Consuming poison as sugar powder, one child died, two seriously injured

बगैरन कस्बे में विलाप करते मृतक आतिफ अली के परिजन। संवाद

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन कस्बे में शनिवार दोपहर घर के पास खेल रहे बच्चों के पास बंदर ने कहीं से लाकर जहर का पैकेट डाल दिया। बच्चों ने चूरन समझकर उसे खा लिया। इससे दो वर्षीय आतिफ अली की मौत हो गई, जबकि उसका चार वर्षीय भाई राहत अली उर्फ ईशान (4) और पड़ोस की पांच वर्षीय मन्नत की हालत गंभीर है। परिवार वालों ने राहत को बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मन्नत को घी पिलाकर उल्टी करा दी गईं, इससे उसकी हालत में कुछ सुधार है।

बगरैन कस्बा निवासी गुड्डू अली का बेटा राहत अली उर्फ ईशान, छोटा बेटा आतिफ अली और पड़ोस की मन्नत पुत्री तहसीम शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक उसी दौरान कहीं से एक बंदर जहर का पैकेट ले आया और उसने बच्चों के नजदीक उसे डाल दिया। बच्चों ने खेल-खेल में पैकेट उठा लिया और उसे चूरन समझकर चाटने लगे। कुछ ही देर में तीनों बच्चों की हालत बिगड़ गई।

उनके मुंह से झाग आने लगे। मोहल्ले वालों की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहांं नजदीक में ही जहर का पैकेट पड़ा देखा। गुड्डू अली तुरंत दोनों बेटों को बिसौली के निजी अस्पताल ले गए, जहां आतिफ की मौत हो गई, जबकि इलाज से राहत की हालत में सुधार है। बताते हैं कि परिवार वालों ने मन्नत को घी पिलाकर उल्टी करा दी थी, इससे उसकी हालत में भी सुधार बताया जा रहा है। परिवार वालों ने आतिफ के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

बगैरन कस्बे में विलाप करते मृतक आतिफ अली के परिजन। संवाद

बगैरन कस्बे में विलाप करते मृतक आतिफ अली के परिजन। संवाद

बगैरन कस्बे में विलाप करते मृतक आतिफ अली के परिजन। संवाद

बगैरन कस्बे में विलाप करते मृतक आतिफ अली के परिजन। संवाद

बगैरन कस्बे में विलाप करते मृतक आतिफ अली के परिजन। संवाद

बगैरन कस्बे में विलाप करते मृतक आतिफ अली के परिजन। संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button