बदायूं

Budaun News: मकान निर्माण के दौरान छत से गिरकर ठेकेदार की मौत

Connect News 24

– वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्योली में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव ब्योली में एक मकान के निर्माण के दौरान ठेकेदार गंगावासी (32) की मौत हो गई। उसने मकान में सीड़ियां बनवाने का ठेका लिया था। वह छत पर चढ़कर सीड़ियों का निर्माण कार्य देख रहा था। तभी वह पड़ोसी के घर में जा गिरा। परिवार वाले उसे बरेली ले गए, जहां उसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने ठेकेदार के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

ग्राम ब्योली निवासी गंगावासी पुत्र जगतपाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह गांव के ही योगेंद्र सिंह के मकान का निर्माण करवा रहा था। बताते हैं कि उसने मकान की सीड़ियां बनवाने को खुद ही 1.20 लाख रुपये में ठेका ले लिया। शनिवार दोपहर गंगावासी मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़कर सीड़ियों का निर्माण देख रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर योगेंद्र सिंह के पड़ोसी सुरेंद्र सिंह के घर में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंचे परिवार वाले और योगेंद्र सिंह गंगावासी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

ठेकेदार की मौत के बाद परिवार वाले उसके शव को गांव ले आए। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। रविवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button