बदायूं

Budaun News: महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली

Connect News 24

Procession of Mahavir Swami taken out

उझानी में दशलक्षण पर्व के समापन पर रथ के साथ निकले जैन समाज के लोग। संवाद

शोभायात्रा में केंद्रीय मंत्री ने भी किया पूजन, दशलक्षण पर्व का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी। दशलक्षण पर्व को यहां धूमधाम से मनाया गया। दस दिन तक मंदिर परिसर में चले धार्मिक कार्यक्रम के बाद रविवार को महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई। देर शाम अनुयाइयों को प्रसाद भोज कराया गया।

दशलक्षण पर्व शुरू होने पर जैन मंदिर परिसर में प्रत्येक दिन धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रथम दिन उत्तम क्षमा, दूसरे दिन उत्तम मार्दव, तीसरे दिन उत्तम आर्जव, चौथे दिन उत्तम शौच, पांचवें दिन उत्तम सत्य, छठे दिन उत्तम संयम, सातवें दिन उत्तम तप, आठवें दिन उत्तम त्याग, नौवें दिन उत्तम आकिंचन तथा 10 वें दिन ब्रह्मचर्य और अंतिम दिन क्षमावाणी के रूप में मनाया गया। मथुरा के जैन शास्त्री ने प्रत्येक दिन पूजन भी कराया।

समापन पर रविवार दोपहर जैन मंदिर परिसर से शोभायात्रा शुरू होने से पहले धार्मिक रीति रिवाज के तहत सौधर्म इंद्र का सौभाग्य सक्षम जैन पुत्र अनूप जैन को प्राप्त हुआ, कुबेर इंद्र और सारथी शशांक जैन और रोबिन जैन बने। इंद्राणी बनने का सौभाग्य प्रिया पत्नी दीपक जैन को मिला। इसके बाद शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ मुख्य बाजार से होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची। इस दौरान महावीर स्वामी के जयकारे लगाए गए।

जैन समाज के लोगों ने महावीर स्वामी के रथ पर फूल भी बरसाए। मंदिर के पास केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पूजन किया। मंदिर परिसर लौटकर शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। कार्यक्रम में बदायूं, बिल्सी के सजातीय लोगों ने हिस्सा लिया।

शोभायात्रा और कार्यक्रम में अनूप जैन, अभिषेक जैन, सिद्धार्थ जैन, आकाश जैन, अजय जैन, अमित जैन, रोहित जैन, निखिल जैन, मनोज जैन, पम्मो जैन, जयदीप जैन, विनीत जैन, रजनी जैन, संगीता जैन, रूपा जैन, तृप्ति, प्राची, मनका, सीमा, रुचि, प्रतिज्ञा आदि मौजूद रहे।

उझानी में दशलक्षण पर्व के समापन पर रथ के साथ निकले जैन समाज के लोग। संवाद

उझानी में दशलक्षण पर्व के समापन पर रथ के साथ निकले जैन समाज के लोग। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button