बदायूं

Budaun News: ठेकेदार के बेटे को तमंचा तानकर धमकाया

Connect News 24

उझानी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव ललबुझिया निवासी राकेश के पिता शिवनारायन ईंट-भट्ठों पर ठेका पर मजदूर उपलब्ध कराते हैं। शिवनारायन ने गांव के राजकिशोर, जोगराज, प्रेमपाल, जीवाराम और नरेश को डेढ़ लाख रुपये में मजदूरी के लिए तय किया था, लेकिन वे काम पर नहीं गए। इसके बाद ठेकेदार ने मजदूरों से रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए। आरोप है कि राकेश जब उझानी निवासी अपने मौसा के घर गया तो लौटते में मजदूरों ने उसे रास्ते में घेर लिया। राकेश की कनपटी पर तमंचा लगाकर रुपये नहीं मांगने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांचों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button