बरेली

Bareilly News: वाराणसी डीआईजी की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश

Connect News 24

बरेली। वाराणसी के डीआईजी व बरेली के पूर्व एसएसपी अखिलेश चौरसिया का फोटो लगाकर उनके परिचितों से ठगी की कोशिश की जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

बरेली निवासी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि डीआईजी की प्रोफाइल फोटो लगी आईडी से उन्हें व्हाट्सएप पर मेसेज कर बताया गया कि सीआरपीएफ में तैनात संतोष कुमार उनके मित्र हैं। उनका तबादला हो रहा है। वह अपना फर्नीचर आदि सामान बेचना चाहते हैं। इसमें उनकी मदद कर दें तो बेहतर होगा। उन्होंने संतोष कुमार को बोल दिया है कि वह कुछ हजार रुपये आपके लिए अतिरिक्त दे देंगे। पांडेय के मुताबिक इस तरह की चेटिंग से उन्हें लगा कि कोई और क्लोन आईडी बनाकर उनसे बात कर रहा है। उन्होंने शिकायत बरेली पुलिस से की है। वहीं, वाराणसी डीआईजी चौरसिया ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जा रही है। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button