बरेली

Bareilly News: ससुरालवालों ने पीटा..पत्नी ने दुत्कारा, वीडियो वायरल कर पति ने दी जान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 22 Nov 2023 02:45 AM IST

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिचितों के मोबाइल फोन पर युवक का एक वीडियो पहुंचा जो उसने खुदकुशी से पहले बनाया था। वीडियो में युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। उन पर पिटाई का भी आरोप लगाया है। मां ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

कांधरपुर निवासी सनी (22) की शादी दो साल पहले खनपुरा में हुई थी। सनी की मां सीता ने बताया कि भाई दूज पर बेटा पत्नी को लेकर ससुराल गया था। मायके पहुंचने के बाद बहू ने साथ आने से इन्कार कर दिया। घर आकर सनी रोज कॉल कर पत्नी से बात करने का प्रयास करता था, लेकिन ससुराल वाले उसकी पत्नी से बात नहीं करा रहे थे। इससे तनाव में आकर सनी ने सोमवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपों व वीडियो की जांच की जा रही है।

वीडियो में छलका सनी का दर्द

वीडियो में सनी कह रहा कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी पत्नी, सास-ससुर, चचेरे ससुर ने मेरे ऊपर हाथ उठाया। मैंने थाने में शिकायत करने की बात कही तो ससुराल वालों ने कहा कि रिपोर्ट करा देना पर लड़की वालों की ही चलेगी। तुम कुछ नहीं कर पाओगे। हमारे साथ जनप्रतिनिधि भी हैं। पुलिसवाले भी कुछ नहीं कर पाएंगे। वह हमारे पैर छुएंगे आकर। इसके बाद सनी कहता है कि मेरी मौत के जिम्मेदार यही सब लोग होंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button