बदायूं

Budaun News: सहकारी समितियों पर मिलेंगी जेनरिक दवाएं

Connect News 24

बदायूं। ग्रामीण क्षेत्र में अब लोगों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसको लेकर अब साधन सहकारी समितियों पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए सहकारिता विभाग ने समितियों का चयन कर लिया है। पहले चरण में जिले की पांच समितियों को चिह्नित किया है, जहां जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं।

शासन की ओर से समितियाें की आर्थिक दशा सुधारने और उन पर तैनात लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। ये समितियां अब खाद-बीज की बिक्री तक ही सीमित नहीं रहेंगी। इन पर जन औषधि केंद्र खोले जाने की तैयारी की जा रही है। शासन से निर्देश मिलने के बाद में विभाग ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

विभाग की ओर से जिले की पांच साधन सहकारी समितियों का चयन किया गया है। इन समितियों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के रोगियों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही दवाइयों को बेचकर होने वाले लाभांश से सहकारी समिति आर्थिक रूप से मजबूत होगी।

इन समितियों का किया चयन

– बिनावर

– दहगवां

– करिय अलीगंज

– जहागीराबाद

– म्याऊं

यह होगा फायदा

अभी तक डॉक्टर ब्रांडेड या जिस कंपनी से लाभ मिलता था, उसी की दवाएं लिखते थे। जो एक निश्चित स्थान व मेडिकल पर मिलती थीं, लेकिन नई व्यवस्था के तहत समितियों में जन औषधि केंद्र खोले जाने के निर्णय से लोगों को सस्ती दवा नजदीक में मिल सकेंगी।

-शासन के निर्देश हैं कि जिले में समितियों पर जन औषधि केंद्र खोले जाएं। इससे समितियों को लाभ होगा। साथ ही ग्रामीणों को भी सस्ते दर पर दवाई उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए जिले में पांच समितियों का चयन किया गया है और लिस्ट शासन को भेज दी है। -महेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहकारिता निबंधक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button