बदायूं

Budaun News: डंपर से कुचलकर सहकारी समिति के सचिव की मौत

Connect News 24

Cooperative society secretary crushed to death by dumper

मृतक दिग्विजय सिंह उर्फ बाबू सिंह का फाइल फोटो। डंपर की टक्कर से सहकारी समिति के सचिव की मौत के

मूसाझाग थाने के नजदीक हुआ हादसा, गंगा एक्सप्रेस-वे पर बजरी ले जा रहा था डंपर

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। दातागंज-बदायूं रोड पर मूसाझाग थाने के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे के डंपर से कुचलकर साधन सहकारी समिति के सचिव दिग्विजय सिंह उर्फ बाबू सिंह (55) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक को पकड़ लिया।

साधन सहकारी समिति के सचिव दिग्विजय सिंह उर्फ बाबू सिंह मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया के रहने वाले थे। इस समय वह साधन सहकारी समिति सराय पिपरिया पर तैनात थे।

दिग्विजय सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से सराय पिपरिया जा रहे थे। इस दौरान वह हेलमेट लगाए थे। उनकी बाइक मूसाझाग थाने से कुछ दूर आगे पहुंची थी कि पीछे से तेज रफ्तार बजरी लदे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। यह देखकर लोगों ने डंपर को घेर लिया, जिससे चालक डंपर नहीं ले जा सका। सूचना पर तुरंत ही थाना पुलिस पहुंच गई और डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक को पकड़ लिया।

हादसे में दिग्विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद ही सचिव के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। बृहस्पतिवार दोपहर में उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। सचिव के दो बेटी और एक बेटा हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर में बजरी भरी थी। कुचलकर सचिव के शव की दुर्दशा हो गई। परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लेकिन बाद में तैयार हो गए।

मृतक दिग्विजय सिंह उर्फ बाबू सिंह का फाइल फोटो। डंपर की टक्कर से सहकारी समिति के सचिव की मौत के

मृतक दिग्विजय सिंह उर्फ बाबू सिंह का फाइल फोटो। डंपर की टक्कर से सहकारी समिति के सचिव की मौत के


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button