बदायूं

Budaun News: गाय की टक्कर से गिरी दीवार, चपेट में आने से महिला की मौत

Connect News 24

Wall collapses due to collision with cow, woman dies after being hit

मृतका रामबेटी। फाइल फोटो

पतौरा गांव में हुआ हादसा, पशुशाला जाने के लिए निकलीं थीं रामबेटी

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी। खूंटे से खुलकर गली में भागी गाय की टक्कर से गिरी कच्ची दीवार के मलबे ने बुजुर्ग रामबेटी को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।

मृतका रामबेटी (65) कोतवाली क्षेत्र के गांव पतौरा निवासी डम्मर सिंह की पत्नी थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से पशुशाला जाने के लिए निकलीं तो गली में अचानक गाय आ गई। गाय ने रामनिवास की कच्ची दीवार में सींगों से टक्कर मार दी। जिससे भरभरा कर दीवार गिर गई। दीवार का मलबा रामबेटी के ऊपर गिरा। जिससे वह उसके नीचे दब गईं। रामबेटी के परिजन और ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने मलबा हटाकर रामबेटी को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। परिवार के लोग रामबेटी का शव घर ले गए। मृतका की चार संतानों में तीन बेटे और एक बेटी है। चारों की शादी हो चुकी है। पति डम्मर ने बताया कि दो बेटे बाहर काम करते हैं। उन्होंने इत्तेफाकिया हादसा बताकर शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत के बारे में पुलिस को अवगत नहीं कराया गया है। परिवार वाले सूचना देते तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाता।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button