बदायूं
Budaun News: बाइक की चपेट में आकर बकरी मरी, कोटेदार नामजद
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत निवासी रेखा पत्नी भूरे पिछले महीने घर के बाहर बकरी चराने के लिए निकलीं। इसी दौरान उनकी बकरी कोटेदार अमित की बाइक की चपेट में आ गई। लहूलुहान बकरी का रेखा ने इलाज भी कराया लेकिन बाद में वह मर गई। आरोप है कि कोटेदार ने रेखा को हर्जाना देने का भरोसा दिलाया। बाद में झगड़े पर आमादा हो गया। रेखा ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद



