बदायूं

Budaun News: पालिका प्रशासन से नाराज सभासदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Connect News 24

Councilors angry with the municipal administration warned of agitation

बिसौली नगर पालिका के बाहर मौजूद सभासद। संवाद

बिसौली। नगर पालिका प्रशासन से नाराज सभासदों ने बैठक कर रोष जताया और 15 दिन में व्यवस्था में सुधार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

शुक्रवार को पालिका सभागार में आयोजित बैठक में सभासदों ने एक स्वर में कहा कि उनकी नाली सफाई या स्ट्रीट लाइट लगाने जैसी बातों को अनसुना किया जा रहा है, जबकि किसी और के कहने पर काम तत्काल हो जाता है। इसके साथ ही लगभग साढ़े तीन करोड़ की क्षति पालिका द्वारा शासन को पहुंचाने के प्रकरण पर भी नाराजगी जताई गई। कहा कि हाईवे पर लगे विज्ञापनों के स्मार्ट बोर्ड का टेंडर समाप्त होने के बाद भी लगातार चलाया जा रहा है, जो गलत है। सभासदों ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन के अंदर पालिका प्रशासन ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर सभासद कृष्णा गुप्ता, अमरपाल, बाबू खान, अभिक्ष पाठक, दीपक पाठक, आशुतोष पाठक, शहनाज, कमर खान, अन्नू रस्तोगी, राजेंद्र कुमार सुनीता देवी, नरगिस आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button