बदायूं
Budaun News: सड़क हादसे में चचेरे-तहेरे भाई घायल
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक ढाबे के पास मंगलवार रात करीब साढेे आठ बजे तीव्र गति से ओवरटेक कर रही गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गौंटिया निवासी दुर्वेश और उनके चचेरा भाई रमेश घायल हो गए। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। रमेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दुर्वेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बदायूं रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद