बदायूं

Budaun News: मुक्केबाजी में दास डिग्री कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

Connect News 24

Das Degree College becomes overall champion in boxing

दास कॉलेज में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत करते अति​थि। स्रोत-संस्थान

बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान कॉलेज ओवरऑल चैंपियन रहा।

बालकों के 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में दास डिग्री कॉलेज के रवि कुमार ने न्यू खुसरो कॉलेज के तरुण सिंह को हराया। 48 से 51 किलोवर्ग के मुकाबले में दास डिग्री कॉलेज के अमन को स्वर्ण पदक मिला। 51 से 54 किलोग्राम में न्यू खुसरो कॉलेज के ऋषभ ने खुसरो कॉलेज के अरशद को हराया। 51 से 54 किलोग्राम मुकाबले में न्यू खुसरो कॉलेज के ऋषभ ने दास डिग्री कॉलेज के उमेश कुमार को हराया।

54 से 57 किलोग्राम मुकाबले में दास डिग्री कॉलेज के पुष्पेंद्र ने हिन्दू कॉलेज के अमन को हराया। 57 से 60 किलोग्राम मुकाबले में बरेली कॉलेज के हिमांशु पाठक ने दास डिग्री कॉलेज के कौशल को हराया। 63 से 67 किलोग्राम के मुख्य मुकाबले में न्यू खुसरो कॉलेज के आतिश ने दास डिग्री कॉलेज के बाबूराम को हराया। 81 किलोग्राम मुकाबले में दास डिग्री कॉलेज की कुमकुम ने बरेली कॉलेज की खुशी को हराया।

बालक वर्ग में दास डिग्री कॉलेज ओवरऑल चैंपियन और एचएमएम पीजी कॉलेज मुरादाबाद उपविजेता बना, जबकि बालिकाओं के मुकाबले में दास डिग्री कॉलेज ओवरऑल चैंपियन और केजीके कॉलेज मुरादाबाद और बरेली कॉलेज बरेली को संयुक्त रूप से उपविजेता घोषित किया गया। उद्धाटन एडीएम वीके सिंह व प्राचार्य आशीष सक्सेना ने किया। इस मौके पर डॉ. सिद्धार्थ कश्यप, डॉ. मोहन लाल मौर्य, डॉ. मधुबाला शर्मा, डॉ. प्रशांत कोहली, डॉ. शिवराज कुमार, डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. बीएन शुक्ल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button