पीलीभीत

Pilibhit News: कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल

Connect News 24

Three men died in collision between two bikes in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत में कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर एक मैरिज होम के पास बृहस्पतिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। देर रात उपचार के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक कलीनगर में लगे रामलीला मेले को देखकर घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।

 

कलीनगर में चार दिन से रामलीला मेला चल रहा है। बृहस्पतिवार को माधोटांडा क्षेत्र के गांव लोहरपुरी निवासी पवन (16) पुत्र नन्हेलाल गांव के ही भगवान स्वरूप (25) पुत्र भीमसेन व एक अन्य के साथ रामलीला मेला देखने आए थे। देर रात करीब दस बजे मेला देखकर तीनों युवक पूरनपुर कलीनगर मार्ग से घर लौट रहे थे। 

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2023: धनतेरस पर बन रहा प्रीति योग, राशि के अनुसार करें खरीदारी, चमकेगा भाग्य; जानें शुभ मुहूर्त


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button