Budaun News: बेटियों ने विधायक व डीएम को बांधी राखी

बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में राखी बनाकर दिखाते बच्चे। संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर एनआईसी में मुख्यमंत्री के कन्या सुमंगला योजना संवाद कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान जिले की कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित बेटियों को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए।
कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों द्वारा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम मनोज कुमार, सीडीओ केशव कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने उपहार स्वरूप बेटियों को मिठाई के डिब्बे, गिफ्ट किट वितरित किए। कार्यक्रम में कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत बच्चियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई रवि कुमार, महिला कल्याण अधिकारी रिचा गुप्ता, जिला समन्वयक छवि वैश्य, रुचि पटेल, प्रोबेशन कार्यालय से कनिष्ठ सहायक राजकुमार, भंवर पाल, नारायण देव, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
स्कूलों में बच्चों ने बनाईं सुंदर राखियां
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने सुंदर रंग-बिरंगी राखियां बनाईं। प्रतियोगिता में कक्षा पीजी से शीर्षा, एनसी से माधव, प्रशस्ति, कक्षा केजी से रिषित, अमायरा, कक्षा एक से रुद्राक्ष, कक्षा दो से भव्या वार्ष्णेय, तीन से त्रिग्या, चार से अरहम माहेश्वरी, पांच से आराध्या आर्या, छह से आश्ता यादव, सात से अंशिका शाक्य, आठ से दुष्यंत माहेश्वरी, कक्षा नौ से अक्षिता यादव, कक्षा दस से दिव्यांश माहेश्वरी, कक्षा 11 से सलोनी देवकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं साधना वार्ष्णेय ने रक्षाबंधन के बारे में बताया। प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
इधर फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भी राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न कक्षाओं में गौरी भारद्वाज, कुशाग्र सागर, आराध्या शर्मा, प्रत्यूष सिसोदिया, सृष्टिसागर, अतिशय, सौरभ कुमार ने प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में राखी बनाकर दिखाते बच्चे। संवाद

बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में राखी बनाकर दिखाते बच्चे। संवाद