बदायूं

Budaun News: सीढि़यों से पैर फिसलने पर ड्राइवर की मौत

Connect News 24

अब्दुल्लागंज गांव में बुधवार देर रात हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज गांव में छत से उतरते समय 42 वर्षीय गुड्डू शर्मा का सीढि़याें से पैर फिसल गया। लुढ़कते हुए सिर के बल आंगन में गिरते ही लहूलुहान गुड्डू को लेकर परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

हादसा बुधवार देर रात हुआ। गुड्डू शर्मा पुत्र ऋषिपाल ड्राइवर थे। वह रात में छत पर जाकर सो गए। देर रात टॉयलेट के लिए वह सीढि़यों से नीचे उतरने लगे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। गिरने से उनका सिर लहूलुहान हो गया। आवाज सुनकर जागे बेटे शिवम शर्मा समेत परिवार के लोग निजी वाहन से गुड्डू को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे गए।

इलाज शुरू हो पाता, उससे पहले ही गुड्डू ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बाद में पोस्टमार्टम कराके शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। अपराह्न उनके शव का कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button