Budaun News: विषाक्त पदार्थ खाकर किशोरी ने जान दी
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने बुधवार रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर इसकी सूचना मिली थी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान पता चला कि किशोरी ने घर में रखी गेहूं में लगाने वाली जहरीली दवा खा ली थी। इससे परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। तीन-चार दिन से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उसकी मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पिता शराब पीने का आदी है।
बुधवार रात वह ज्यादा शराब पीकर आया था। इससे उसने किशोरी को डांट दिया था, जिससे किशोरी ने आत्महत्या कर ली। बाद में उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना पर किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। डांटने पर किशोरी के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है। संवाद