बदायूं

Budaun News: फंदे से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव

Connect News 24

Dead body of missing person found hanging

मृतक भगवान दास का फाइल फोटो।

सहसवान (बदायूं)। नगर के शहबाजपुर मोहल्ले से पिछले छह दिन से लापता 47 वर्षीय भगवानदास का शव शनिवार सुबह गैर आबाद गांव समसपुर के जंगल में फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भगवान दास 24 जून को सुबह अपने घर से निकले थे। बताते हैं कि वह शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने तमाम लोगों से इसकी जानकारी जुटाई, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। 28 जून को उनकी मां रामप्यारी कोतवाली पहुंची और उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। तब से पुलिस भी तलाश में जुटी थी।

शनिवार सुबह कुछ लोगों ने उनका शव समसपुर के जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका देखा। उनकी सूचना पर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह और सीओ श्याम नारायण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से युवक का शव फंदे से उतरवाया। परिवार वालों ने बताया कि भगवान दास दो भाई बहन हैं। बहन की शादी हो चुकी है। भगवानदास की शादी नहीं हुई थी। उनका एक सौतेला भाई भी है, जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिर उसके हिसाब से अगली कार्रवाई होगी।

मृतक भगवान दास का फाइल फोटो।

मृतक भगवान दास का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button