रामपुर

Rampur News: विभाग ने नहीं ली सुध तो युवाओं ने रात में ही भर दिया गड्ढ़ा

Connect News 24

रामपुर। स्वार में रामपुर-बाजपुर मार्ग पर नगर की सीमा के पास गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा बन गया था। शुक्रवार रात में बाइक सवार और उसकी पत्नी गड्ढ़े में गिरकर घायल हो गए थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और अपने साथियों को बुलाकर रात में ही गड्ढे को भर दिया। नगर के मोहल्ला निवासी मोहम्मद आसिफ सैफी शुक्रवार रात 8:30 बजे रामपुर की ओर से आ रहे थे। नगर की सीमा पर एक बाइक सवार अमीर अहमद निवासी मोहल्ला अगलगा व उसकी पत्नी नजमा घायल अवस्था में पड़े थे। उनकी बाइक रोड पर बने गड्ढे में पड़ी थी। इसके बाद आसिफ ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और सभी ने मिलकर राजमार्ग पर बने गढ्ढे को समतल कर दिया। युवाओं रात करीब 12 बजे तक गड्ढ़े को समतल करने में जुटे रहे। इसको लेकर कई बार विभाग से शिकायत भी की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। गड्ढ़ा भरने वालों में मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद तारिक, जुनैद अंसारी एडवोकेट, मोहम्मद रेहान, मुजस्सिम पाशा, आमिर पाशा, डॉ. यूसुफ एडवोकेट, परवेज अख्तर अपनी रसोई के मालिक शकील अहमद व मखूदम अली मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button