Budaun News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

ग्राम मलगांव में मामले की छानबीन करती पुलिस।
शुक्रवार रात पति-पत्नी में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मलगांव में शनिवार सुबह 30 वर्षीय महिला आरती का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। घटना के पीछे पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा है।
बरेली जिले में सुभाष नगर थाना क्षेत्र निवासी आरती की शादी वर्ष 2009 में ग्राम मलगांव निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। सत्येंद्र के दो बच्चे हैं। परिवार वालों के अनुसार शुक्रवार शाम सत्येंद्र और आरती के बीच कुछ विवाद हुआ। शुक्रवार शाम परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और सो गए।
शनिवार सुबह घर के बरामदे में आरती का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों ने तुरंत थाना पुलिस और महिला के मायके वालों को सूचना दी। इससे पुलिस और महिला का भाई आकाश पहुंच गया। इससे पहले ही ससुराल वालों ने महिला का शव फंदे से उतार लिया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही मायके वालों ने कोई तहरीर दी है।