Budaun News: कछला नगर पंचायत में पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:57 AM IST

कछला नगर पंचायत बोर्ड की बैठक करते नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया चौहान। संवाद
कछला (बदायूं)। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को हुई, जिसमें पांच करोड़ के विकाय कार्यों के प्रस्ताव पारित हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया ने कहा कि अब नगर पंचायत का कायदे से विकास होगा।
नगर पंचायत कार्यालय में हुई बैठक में सभी सभासद पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया चौहान ने ईओ रतन कुमार पांडेय और वार्ड सदस्यों के सामने नगर पंचायत के विकास को मुख्य रूप से बरातघर, पार्क, अंत्येष्टि स्थल, सड़क, नाले नालियों समेत करीब 20 प्रस्ताव रखे। इनके लिए पांच करोड़ का बजट पास हुआ। इस दौरान नवनीत शाक्य समेत सभी 10 वार्ड सदस्य मौजूद रहे। संवाद



