बदायूं

Budaun News: विसर्जन यात्राओं में श्रद्धालुओं ने जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

Connect News 24

Devotees blew Abir-Gulal during immersion processions.

कंवरगांव में निकाली गणेश विर्सजन यात्रा। संवाद

बिसौली। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बृहस्पतिवार को दर्जनों झांकियों के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई। बजरंग चौक पर पूर्व भाजपा विधायक कुशाग्र सागर व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने भगवान गणपति की वंदना आरती कर शुभारंभ किया। अल्मोड़ा और नैनीताल के महिला मंडल की कलाकारों ने मटकी नृत्य व मयूर नृत्य गणपति भजनों पर आदि प्रस्तुत कर समा बांध दी। अनिल रस्तोगी, गौरव वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, नितिन महाजन, बब्बू गुप्ता, सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

कुंवरगांव। रवेंद्र सिंह दद्दू की अध्यक्षता में भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते कछला गंगा घाट पर पहुंचे। पंडित सर्वेश तिवारी व ब्रजेश कुमार मिश्रा ने खाटू श्याम मंदिर कुंवरगांव धाम पर गणपति बप्पा की स्थापना विशेष मंत्रों के साथ की गई थी। हरिमोहन भजन गायक ने भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। उदयवीर सिंह, रिंकू कन्नौजिया, अर्पित वार्ष्णेय, अंकित शर्मा, सूर्य प्रताप सिंह लखन, भोले ठाकुर, आशीष मथुरिया, लव कुमार सिंह तोमर, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

दहगवां। श्रीराम मंदिर, सुनार गली में निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा में गणेशजी की झांकी, काली अखाडा, तांडव काली, हनुमानजी की झांकी आदि ने मन मोह लिया।इस दौरान पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, लोकमन वर्मा, नमित गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, अंकित गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उसावां। बाबा लक्कड दास के शिव मंदिर से भगवान गणेश की प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ अटैना गंगाघाट पर विसर्जन किया गया। वार्ड सात के शिव मंदिर पर गणेश चतुर्थी को विराजे विघ्नहर्ता की प्रतिमा का भी गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालने के बाद इसका भी अटैना घाट पर विसर्जन किया गया।

औरछी। आरसी फूड्स में 19 सितंबर से विराजे गणेशजी की प्रतिमा को नरौरा राजघाट धाम विसर्जन के लिए ले गए। वहां पर उनकी प्रतिमा का विजर्सन किया। मौसम गुप्ता, अमित गुप्ता, मधुर गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

दातागंज। श्री त्रिदंडी देव सेवा आश्रम कांसपुर रोड पर गणेश विजर्सन यात्रा निकाली गई। शाम को बेलाडांडी घाट पर विसर्जन किया। बुधवार को देर शाम को नगर में गणेश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें इस्कॉन मंदिर से भी भक्त शामिल हुए। पंजाबियों की तरफ से हैरतअंगेज कारनामे दिखाए गए। संकी अग्रवाल, नीतिन गुप्ता, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर मोहल्ला परा से भी गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। जो नगरिया खनू पर विजर्सन हुई।

कंवरगांव में निकाली गणेश विर्सजन यात्रा। संवाद

कंवरगांव में निकाली गणेश विर्सजन यात्रा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button