बदायूं

Budaun News: 40 दुकानों पर बांट माप विभाग को मिली खामियां, नोटिस भेजे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST

Distribution measurement department found flaws in 40 shops, sent notice

वजीरगंज में दुकान पर चैकिंग करते बाट माप के अ​धिकारी ।स्रोत-स्वयं

बदायूं/बिसौली। त्योहारी सीजन में जिले में कई स्थानों से घटतौली की शिकायत मिलने के बाद बांट माप विभाग ने रविवार को बिसौली, वजीरगंज और सैदपुर में छापा मारी की। इस दौरान टीम को बिसौली में तीन भूसे वाले, चार परचूनी, एक चावल की दुकान, एक हार्डवेयर की दुकान समेत 40 दुकानों पर घटतौली और बिना मोहर के बांट और कांटे मिले। टीम ने सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। बांट माप अधिकारी संजय सरोज ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर दुकानों की जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लोगों को उनकी मांग के अनुरूप दुकानदारों से पूरा सामान मिल सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button