बदायूं

Budaun News: डीजे पर बजाया आपत्तिजनक गाना, तीन युवकों पर चाकू-तलवार से हमला

Connect News 24

Objectionable song played on DJ, three youths attacked with knife and sword

कुंवरगांव क्षेत्र के गांव इमलिया में लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद युवकों को चाकू मारने की

कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में बृहस्पतिवार रात बरात में डीजे पर आपत्तिजनक गाना बजाने से गुस्साए लोगों ने तीन युवकों पर चाकू-तलवार से हमला कर दिया। इसे तीनों युवक लहूलुहान हो गए। हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। दो युवकों को बरेली और एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पतिवार रात गांव इमलिया निवासी लक्ष्मी की गाजियाबाद से बरात आई थी। रात करीब 12 बजे गांव में बरात चढ़ाई जा रही थी। लोग डीजे के गानों पर नाच रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरात चढ़त के दौरान बरातियों ने अपनी जाति से संबंधित गाना बजवाया था। इसको लेकर गांव के कुछ युवक विरोध करने लगे। हालांकि बरात चढ़ने के दौरान उन्होंने कुछ नहीं कहा। रात करीब दो बजे जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव के कुछ युवकों ने इमलिया निवासी सचिन (20), सुभाष (20) और शेखर (19) को पांडाल के नजदीक बरातियों की खड़ी बस के पीछे बुलाया।

वहां आरोपियों ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया। पहले उनके साथ मारपीट की और शराब की बोतलें उनके सिर में मारीं। बाद में चाकू और तलवार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों युवकों को चाकू और तलवार पेट में मारे गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग पहुंच गए, लेकिन उन्हें देखकर हमलावर मौके से भाग गए।

ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसी दौरान घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से सचिन और सुभाष को बरेली रेफर कर दिया गया है। शेखर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों के परिवार वालों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जितिन, बीरू, मनोज, अनूप, अरुण और मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

कुंवरगांव क्षेत्र के गांव इमलिया में लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद युवकों को चाकू मारने की

कुंवरगांव क्षेत्र के गांव इमलिया में लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद युवकों को चाकू मारने की


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button