Budaun News: डीएम और एसएसपी ने किया आश्रय गृहों का निरीक्षण
बदायूं। डीएम ने एसएसपी के साथ खुला आश्रय गृह (बालक), विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण नेकपुर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने नेकपुर के विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में सीसीटीवी फुटेज देखी। साथ ही नेकपुर के खुला आश्रय गृह में प्रगति की जानकारी ली।
डीएम मनोज कुमार व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुला आश्रय गृह (बालक) नेकपुर में पाया कि वहां 25 बच्चों को पठन-पाठन कराया जाता है ताकि वह मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने वहां पढ़ाई का स्तर व भोजन की व्यवस्थाओं को देखा।
डीएम ने विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण नेकपुर के निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां सीसीटीवी फुटेज देखी। वहां पर सब कुछ सही मिला। बाल गृह शिशु कृष्णापुरी सिविल लाइन के निरीक्षण के दौरान वहां विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं बच्चों द्वारा भेंट की गई पेंटिंग को कलक्ट्रेट के ऑडिटोरियम में लगाने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए। संवाद