Budaun News: डीएम ने पथरामई तटबंध का निरीक्षण कर स्थिति का लिया जायजा

पथरामई तटबंध का निरीक्षण करते डीएम मनोज कुमार। स्रोत-सूचना विभाग
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ पथरामई तटबंध का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था कर बचाव कार्य चलाया जाए। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कर ली जाए, जिसमें रात में भी सुरक्षा कार्य होता रहे।
गंगा नदी का जलस्तर तटबंध तक आ गया है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ऐसे में डीएम ने निर्देश दिए कि तटबंध पर पर्याप्त मिट्टी एवं पत्थर की व्यवस्था रहे। देखरेख के लिए रात-दिन की ड्यूटी लगाई जाए।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र ने अवगत कराया कि नदी का लूप अपस्ट्रीम से लगभग 500 मीटर शिफ्ट होते हुए डाउन स्ट्रीम में आ गया है। इस परिवर्तन के कारण तटबंध पर नदी की धारा सीधा टकरा रही है, जिस कारण नदी का अत्यधिक दवाब बना हुआ है और कटान हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां लगातार काम करके तटबंध को सुरक्षित रखा जा रहा है। संवाद


