Budaun News: गर्मी चरम पर, हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट

मुस्लिम खां।
कादरचौक के गांव लोहाठेर में पानी के लिए लोगों को उठानी पड़ रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। ब्लाॅक के गांव लोहाठेर में कई हैंडपंप खराब हैं। इससे लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। कई बार जिम्मेदारों से हैंडपंप मरम्मत की मांग की गई, लेकिन किसी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। भीषण गर्मी में पेयजल की मांग भी बढ़ी है, ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
करीब साढ़े चार हजार की आबादी वाले लोहाठेर गांव में करीब 15 नल लगे हैं, जिसमें इस समय करीब आधा दर्जन नल खराब हैं। तमाम परिवार इन्हीं हैंडपंपों पर निर्भर हैं। ऐसे में जिन घरों के पास के हैंडपंप खराब हैं, वे इस समय परेशान हैं। जिन घराें में नल हैं उन्हें तो कोई खास दिक्कत नहीं है लेकिन कई लोगों को काफी दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से हैंडपंप की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन उन्होंने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना कि गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में हैंडपंप का खराब होना मुसीबत से कम नहीं है। इसके अलावा पशुओं को पिलाने व नहलाने में भी दिक्कत आ रही है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत शिवकुमार ने कहा कि जो नल खराब हैं, उन्हें दिखवाएंगे। इसके बाद जल निगम को इनके बारे में लिखा जाएगा।
–
‘नल खराब तो है हीं, जो ठीक हैं उनसे आता है गंदा पानी’
फोटो- 10
कई नल खराब हैं और जो सही भी हैं उनमें से अधिकांश में गंदा पानी आता है। मस्जिद के पास स्थित नल मे काला पानी आता है जो किसी योग्य नहीं है।
– मुस्लिम खां
–
फोटो- 11
हैंडपंप खराब होने से गांव के कई परिवार परेशान हैं। उन्हें दो सौ मीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। सभी जिम्मेदारों से कह लिया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
– मोहब्बत अली

मुस्लिम खां।

मुस्लिम खां।

मुस्लिम खां।