बदायूं

Budaun News: पालिका सदस्य जया अग्रवाल को डीआरओ ने दिलाई शपथ

Connect News 24

DRO administered oath to municipality member Jaya Aggarwal

पालिका सदस्य जया अग्रवाल को शपथ दिलाते प्रवर्धन शर्मा। संवाद

उझानी (बदायूं)। नगर पालिका सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित जया अग्रवाल को मंगलवार पूर्वाह्न पालिका सभागार में जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) प्रवर्धन शर्मा ने शपथ दिलाई।

भाजपा नेता अरुण अग्रवाल की पत्नी जया अग्रवाल धार्मिक यात्रा की वजह से प्रदेश से बाहर होने के कारण 26 मई को पालिका के उमंग पार्क में आयोजित मुख्य शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाईं थीं। उन्हें मंगलवार को डीआरओ ने शपथ दिलाई। इसके बाद पालिका के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया।

पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों का मार्गदर्शन किया। साथ ही सदस्यों के दायित्व का भी बोध कराया गया। इस मौके पर ईओ अब्दुल सबूर, भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, किशनचंद्र शर्मा, शंकर गुप्ता, अजय तोमर, नीरज माहेश्वरी, कुक्कू सक्सेना, उदय सिंघल, गौरव गर्ग, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button