पीलीभीत
Pilibhit News: रक्तदान कर एसएसबी जवानों ने बचाई महिला की जान

रक्तदान करते एसएसबी के जवान। फोटो- विज्ञप्ति
पीलीभीत। सशस्त्र सीमा बल की 49वीं वाहिनी में तैनात हेड कांस्टेबल आर्मोरर विजय सिंह व हेड कांस्टेबल कुलदीप दुबे ने पोलीगंज अस्पताल में भर्ती एक महिला को रक्त देकर उसकी जान बचाई।
इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि रक्तदान से हम दूसरों की जान बचा सकते हैं। इसके साथ लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने की भी जरूरत है। इस मौके पर कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी, द्वितीय कमान अधिकारी अभिषेक वर्मा, डॉ हर्षित मोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद