बदायूं

Budaun News: बस की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला का मौत

Connect News 24

Elderly woman dies after being hit by bus

मृतका चमेली का फाइल फोटो।(एक्सीडेंट की खबर के साथ)

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में ढेल गांव के नजदीक एक निजी बस की चपेट में आकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला चमेली देवी की मौत हो गई। वह नजदीकी गांव सोन शिवारक से घर लौट रहीं थीं।

हादसा रविवार दिन में करीब 11 बजे का है। ग्राम ढेल निवासी चमेली देवी नजदीकी गांव सोन शिवारक से पैदल घर लौट रहीं थीं। इस दौरान थककर अपने गांव के नजदीक सड़क किनारे बैठ गईं । इसी दौरान दिल्ली जाने वाली निजी बस आई। उसके चालक ने महिला को देखकर ब्रेक भी लगाए लेकिन तब तक वह महिला चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए। उन्होंने बस को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। बाद में परिवार वालों का चालक से समझौता हो गया। इसपर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना नहीं दी और न ही महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में चालक बस लेकर चला गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button