Budaun News: किया श्री राम विवाह का वर्णन

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में राम कथा को सुनते लोग। संवाद
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में धर्म जागरण समिति के तत्वावधान में विगत तीन दिनों से चल रही रामकथा में चंदौसी से पधारे कथाव्यास आचार्य अखिलेश्वर शास्त्री ने कथा के तीसरे दिन राम विवाह का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा विश्व कल्याणकारी, लोक मंगलकारी है। इसे सुनने से मन शुद्ध हो जाता है। गोस्वामी तुलसीदास ने कथा के माध्यम से मानव जीवन के संबंधों की व्याख्या की है। यही वजह है कि श्री रामचरितमानस में गुरु, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई-बहन, पति-पत्नी आदि का कर्तव्य बोध व सदाचार की सीख हमें सर्वत्र मिलती है।
कथा व्यास ने कहा कि श्रीराम के आदर्शों पर चलने से मन में श्रद्धा और विश्वास जगता है। जिसे हम अपने दैनिक जीवन के व्यवहार में शामिल कर सकते हैं। कथा के दौरान राजेश कुमार, योगेश पुरी, अंकित गोस्वामी, कुलदीप पुरी, शिवम गुप्ता, सोनू गुप्ता, सत्यम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद