बदायूं

Budaun News: बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के दीपक अध्यक्ष व संतोष बने सचिव

Connect News 24

Deepak became president and Santosh became secretary of Badaun Cricket Association.

संतोष शर्मा।(खेल की खबर के साथ)

बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में दीपक सक्सेना को अध्यक्ष व संतोष शर्मा को सचिव चुना गया। सोमवार को चित्रांश नगर स्थित कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरपर्सन/ मंडलीय सचिव कर्नल सीताराम व मंडलीय कोच ओपी कोहली की देखरेख में हुए चुनाव में रवींद्र मोहन सक्सेना व अंबरीश प्रकाश गोयल को उपाध्यक्ष व विपिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल सीताराम ने कहा कि बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयासों से यहां के बच्चे प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि एसोसिएशन लगातार खिलाड़ियों की नई पौध तैयार कर रही है। विगत पांच वर्षों में लगभग 20 बच्चे प्रदेश स्तर पर पहुंच चुके हैं। इस मौके पर एमपी सिंह, अखिलेश पांडेय, अंकुर बाबू, अमित वर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, देवांश सक्सेना, रोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

संतोष शर्मा।(खेल की खबर के साथ)

संतोष शर्मा।(खेल की खबर के साथ)


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button