बदायूं

Budaun News: पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Connect News 24

आरोप : दो लाख रुपये व बाइक मांग रहे ससुराल वाले

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। दहेज में दो लाख रुपये नकद और बाइक न देने पर ससुरार वालों ने एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की ओर से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी निशा पत्नी रियाज मोहम्मद ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज देकर उसकी शादी रियाज मोहम्मद पुत्र इंतजाम अली निवासी वार्ड संख्या सात कस्बा वजीरगंज के साथ एक मई 2015 को की थी।

कुछ दिनों बाद उसके पति ने मायके का सारा सोने-चांदी का जेवर शराब व अन्य बुरे कामों में बर्बाद कर दिया। पति रियाज मोहम्मद, ससुर इन्तजाम अली, सास नूरबानो, जेठानी नाजरीन, जेठ गयास मोहम्मद उसको अक्सर कम दहेज लाने का ताना देकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे।

10 सितंबर को इन लोगों ने एकराय होकर उससे जमकर मारपीट की और वजीरगंज में एक प्लाॅट खरीदने के लिए दो लाख रुपये और बाइक की मांग की। पति रियाज मोहम्मद ने तलाक की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। मायके वालों ने कई बार उसके घर जाकर खुशामद की लेकिन वह नहीं माने। सोमवार को पुलिस ने पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button