बदायूं

Budaun News: नौकरी का लालच देकर 20 हजार रुपये ठगे

Connect News 24

– युवती के व्हाट्सएप पर आया था नौकरी का मैसेज

– एक पेंसिल ग्रुप के नाम पर खाते में डलवाए रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

कादरचौक। एक पेंसिल ग्रुप में नौकरी का लालच देकर युवती से 20 हजार रुपये ठग लिए गए। जब युवती को ठगी का एहसास हुआ तो उसने थाने जाकर घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

ग्राम सदाठेर निवासी शारदा पुत्री सूरजपाल का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके व्हाट्स एप पर एक मैसेज आया। उसमें एक पेंसिल ग्रुप का जिक्र करते हुए नौकरी की बात की गई थी। बताया गया था कि उनके घर पर पेंसिल भेजीं जाएंगीं। उसे केवल पेंसिलों की पैकिंग करनी पड़ेगी। ऐसा करने पर उन्हें 30 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

उनका एक कार्ड भी बनाया जाएगा। माल भेजने के लिए पहले उन्हें 20 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद माल भेज दिया जाएगा और उसकी पैकिंग करके कंपनी को भेजनी पड़ेगी। युवती झांसे में आ गई और उसने 20 हजार रुपये गूगल पे कर दिया।

जब उसके घर पर माल नहीं आया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने कादरचौक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शारदा ने बताया कि इस तरह कई लड़कियां और महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकीं हैं। यह महिलाएं और युवतियां धर्मी नगला, ललसी नगला, जोरीनगला गौरामई की रहने वाली हैं। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button