बदायूं

Budaun News: पशुशाला से जानवर खदेड़ने पर मारपीट, चार लोग घायल

Connect News 24

पटपरागंज गांव में पुरानी रंजिश में हुई घटना, आठ पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी। पुरानी रंजिश में दो पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के पशुशाला से जानवर खदेड़ दिए गए। मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मारपीट की घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव पटपरागंज में रविवार शाम हुई। गुरुदेव और अवनीश के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। गुरुदेव ने बताया कि शाम को अवनीश और उसके परिजन उसकी पशुशाला में लाठी-डंडे लेकर आ धमके। आरोपियों ने पालतू जानवरों को खूंटों से खोलकर खदेड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने भाभी पिंकी की पिटाई की।

दूसरे पक्ष की विमला पत्नी सोनवीर ने पुलिस को बताया कि धीरेंद्र, सुम्मेरी, गुरुदेव और गिरीश ने खेत से लौटते समय उनके बेटे अवनीश और विनोद की पिटाई की। विमला को भी पीट दिया गया। घायल विमला समेत उसके घायलों पुत्रों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों और आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button