Budaun News: कुंवरगांव कस्बे के चौराहे पर बिजली का तार टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:57 AM IST

कुंवरगांव के चौराहे पर सड़क पर टूटकर गिरा बिजली का तार। संवाद
कुंवरगांव (बदायूं)। कस्बे में शुक्रवार शाम चौराहे पर अचानक बिजली का तार टूट गया। इससे वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई और इधर-उधर भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम तार जोड़ने में लग गई। बताया गया कि लाइन आंवला से खराब हुई है। टीम देर रात तक मरम्मत में लगी रही।
कस्बे में कई दिन से बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। आए दिन कहीं न कहीं से बिजली खराब हो जाती है या फिर तार टूट जाता है। शुक्रवार शाम तो कई लोग बाल-बाल बच गए। नगर के बीच चौराहे पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान बिजली नहीं थी। फिर लोगों में तार टूटने की वजह से डर बैठ गया। वह इधर-उधर भाग खड़े हुए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। माैके पर पहुंचे कर्मचारी वहां आ गए। यह लाइन ठीक हो पाती, उससे पहले कस्बे की बिजली आंवला से खराब हो गई।