शाहजहाँपुर

पंच प्रण का उद्देश्य विकसित भारत का निर्माण : डीपीएस

Connect News 24

The purpose of Panch Pran is to build a developed India: Rathore

फोटो – काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में आयोजन को डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने पूर्व सैनिकों को सम्म

नेहरू युवा मंडल समिति कलान की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र से संबद्ध नेहरू युवा मंडल समिति कलान की ओर से प्रधानमंत्री द्वारा प्रदत्त पंच प्रण पर आधारित युवा संवाद : भारत@2047 पर युवा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संकल्पित पंच प्रण का उद्देश्य विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से आजादी, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिकों का कर्तव्य को लेकर जागरूक करना है।

उन्होंने सभी को पंच प्रण शपथ भी दिलाई। जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा भारत की विरासत है। उसका संरक्षण नागरिक अपना कर्तव्य समझें।

अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु सिंह रघुवंशी, सेवानिवृत्त जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय विक्रम सिंह, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाशंकर, पूर्व सैनिक विजय मोहन मिश्र, कलान नेहरू युवा मंडल समिति के सदस्य मुनीश सिंह परिहार, मुकेश सिंह परिहार, अरविंद मिश्रा, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button