बदायूं

Budaun News: एस्टीमेट की रकम जमा करने के 11 माह बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन

Connect News 24

Electricity connection not received even after 11 months of depositing the estimate amount

सहसवान तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की ​शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी।स्रोत-प्रशासन

सहसवान। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस सहसवान में डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डॉ. आदित्य गुप्ता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने आरएन गुप्ता इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन किया था। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ उझानी ने 3.44 लाख रुपये का एस्टीमेट बना कर दिया। 11 माह पहले धनराशि जमा करने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिल सका है।

डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीडीओ केशव कुमार को निर्देश दिए कि जनपद में इस प्रकार के जितने भी प्रकरण हैं, उनकी स्वयं जांच कर आख्या उपलब्ध कराएं। यहां 57 शिकायतें आईं। इनमें से दो शिकायतों का ही मौके पर ही निस्तारण किया जा सका। सबसे अधिक शिकायतें जमीन संबंधी आईं। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, पीडी डीआरडीए बलराम कुमार, डीडीओ श्वेतांक पाण्डेय, डीसी मनरेगा रामसागर यादव आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में कब्जा हटवाने की मांग

बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरा जी चौकी की रहने वाली शांति देवी पत्नी ने समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह विधवा महिला है। उनकी जमीन पर दो लाेगों ने ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, जिससे वह जमीन में फसल भी नहीं उगा पा रही है। आरोप है कि क्षेत्र के कानूनगो की वजह से उसके खेत से अवैध कब्जा नहीं हट सका है। पीड़िता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button