Pilibhit News: 600 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा

ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आ
पंजीकृत 1981 छात्र-छात्राओं में 1381 ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जनपद के तीन केंद्रों पर रविवार को आयोजित विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा में 600 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे। परीक्षा के लिए पंजीकृत 1981 छात्र-छात्राओं में 1381 बच्चों ने दो पालियों में परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान बीएसए सहित अन्य विभागीय अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का मौका मुआयना कर व्यवस्थाएं देखी।
नवोदय की तर्ज पर विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को विद्याज्ञान स्कूल में नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। जनपद में यह परीक्षा पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज, पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज और बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज में दो पालियों में कराई गई।
पहली पाली में सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक छात्राओं ने तो दूसरी पाली में दिन में ढाई से साढ़े चार बजे तक छात्रों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 373 और दूसरी पाली में 227 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी।
ड्रमंड कॉलेज में संचालित परीक्षा का जायजा अमित कुमार सिंह ने जायजा लिया तो वहीं पूरनपुर में बीईओ विजय वीरेंद्र सिंह व बीसलपुर में बीईओ नीरज कुमार शुक्ला ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जायजा लिया।
–
पंजीकृत विद्यार्थी उपस्थित गैर हाजिर
1041 668 373
छात्राएं 940 713 227
कुल- 1981 1381 600