बदायूं

Budaun News: शहर के डेढ़ दर्जन मोहल्लों में साढ़े नौ घंटे गुल रही बिजली

Connect News 24

बदायूं। शहर के डेढ़ दर्जन मोहल्लों में रविवार को करीब साढ़े नौ घंटे बिजली ठप रही। विभाग ने इसकी पहले से ही जानकारी उपभोक्ताओं को दे दी थी, इसलिए अधिकारियों के फोन कम ही घनघनाए। हालांकि लोगों को बिजली न मिलने से पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा।

33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पनबड़िया पर रविवार को नए वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) लगाए गए थे। विद्युत निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने पत्र जारी कर कहा था कि रविवार सुबह करीब 11 बजे से शाम पांच पांच बजे तक अनाज मंडी, परशुराम चौक, रोजा से संबंधित पनबड़िया, कटरा ब्राहमपुर, ब्राहमपुर, जवाहरपुरी, न्यू आदर्श कॉलोनी, जोगीपुरा, लोटनपुरा, पक्का बाग, मधुवन कॉलोनी, कारमेकलगंज, पंजाबी कॉलोनी, मालवीय गंज, चौबे मोहल्ला और पटियाली सराय आदि की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

ऊर्जा निगम की तकनीकी टीम ने रविवार सुबह 11 बजे से बिजली आपूर्ति बंद कर वीसीबी बदलने का काम शुरू किया। इससे इन इलाकों में दिनभर बिजली नहीं आई। रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। दिन में करीब साढ़े नौ घंटा सभी मोहल्लों की बिजली ठप रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button