पीलीभीत

पेड़ पर ग्रामीण… खेत में बाघ: दहाड़ से सहमा पूरा गांव, दिनभर जमाए रहा डेरा; दहशत में गन्ने की कटाई रुकी

Connect News 24

panic among villagers due to tiger in Pilibhit village

पेड़ पर चढ़े ग्रामीण, खेत में बाघ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पिपरिया संतोष गांव में डेरा जमाए बाघ ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सोमवार को बाघ एक बीघा गन्ने में ही डेरा जमाए रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीण बाघ की दहाड़ सुनकर सहम गए। वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी रही। बाघ की दहशत से फसल की कटाई का कार्य पूरी तरह प्रभावित है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर बाघों की मौजूदगी किसानों के लिए सिर दर्द बनी हुई है। कलीनगर तहसील के गांव पिपरिया संतोष में कई दिनों से बाघों की मौजूदगी बनी है। इससे गन्ने की छिलाई पूरी तरह बंद है। मजदूर दोगुना रुपये देने के बाद भी छिलाई को राजी नहीं हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: छह महीने… नौ महिलाओं की हत्या, हर बार एक जैसी कहानी; कहीं ये साइको किलर तो नहीं

सोमवार को बाघ गांव के नजदीक रोहित के गन्ने के खेत में पहुंच गया। बाघ ने कई बार दहाड़ भी लगाई। दहशत में ग्रामीण पेड़ पर चढ़ गए। वन विभाग की टीम दूर खड़े होकर निगरानी तक सीमित रही। बाघ के दिनभर डेरा जमाए रहने से ग्रामीण दहशत में रहे। ग्रामीणों का कहना है कि दो बाघ क्षेत्र में सक्रिय है। ऐसे में ठोस प्रयास न होने से ठंड के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button