बदायूं

Budaun News: खुद को सशक्त करें छात्राएं, तभी बढ़ पाएंगी आगे

Connect News 24

Empower yourself girl students, only then you will be able to move forward

राजकीय महाविद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम में अपने विचार रखतीं प्राचार्य श्रद्धा गुप्ता। संवाद

राजकीय डिग्री कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि छात्राओं को अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उनके शिक्षित होने पर दो परिवार शिक्षित होते हैं। ऐसे में वे शिक्षा के बीच में किसी व्यवधान को आगे नहीं आने दें। छात्राएं खुद को सशक्त करें, तभी वह आगे बढ़ पाएंगी।

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शनिवार को राजकीय डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि अपराजिता का पौधा एक शुभ पौधा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह घर में सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली लाता है। यह भी कहा जाता है कि यह पौधा घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। ठीक उसकी प्रकार एक महिला परिवार को संभालकर चलती है। वह जहां पर भी रहती है वहां पर नकारात्मकता को दूर करती है और हमेशा खुशहाली लाने का प्रयास करती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में महिलाओं को खुद में सशक्त होना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्हें शिक्षा ग्रहण करनी होगी, तभी वह अपने पैरों पर खड़़ी हो सकती हैं। ऐसे में वे शिक्षा के बीच में किसी व्यवधान को आड़े न आने दें। एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने भी छात्राओं से निडर बनने और कॅरियर को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति विश्नोई, विमलेश सिंह, शालू शर्मा, डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

राजकीय महाविद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम में अपने विचार रखतीं प्राचार्य श्रद्धा गुप्ता। संवाद

राजकीय महाविद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम में अपने विचार रखतीं प्राचार्य श्रद्धा गुप्ता। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button