बदायूं

Budaun News: घर में घुसकर दुधमुंही बच्ची को मार डाला, मां को बेरहमी से पीटा, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

two month old baby girl killed by attackers in budaun

मृतक बच्ची के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में बृहस्पतिवार रात घर में घुसकर दुधमुंही बच्ची की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसकी मां को भी बुरी तरह पीटा। बच्ची के पिता का आरोप है कि उसका सौतेला भाई, भाभी और भतीजा लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। उन्होंने पत्नी और बेटी पर हमला बोल दिया, जिसमें बेटी की जान चली गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या में एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

ग्राम कंडेला निवासी नेत्रपाल का कहना है कि वह पांच भाई हैं। इनमें आरोपी दीनदयाल उनका सौतेला भाई है। वह अपने परिवार के साथ अलग रहता है। उसे हिस्से में जमीन भी ज्यादा है। सीओ चकबंदी के यहां जमीन के बंटवारे का मामला विचाराधीन है। इसी जमीन के बंटवारे को लेकर सौतेले भाई से विवाद चल रहा है।

ये भी पढ़ें- दर्द से मिला आराम: डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेशाब की थैली से निकाला 300 ग्राम का स्टोन, महिला को दी नई जिंदगी

नेत्रपाल का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात वह घर पर नहीं था। उसके छह बच्चे और पत्नी गीता मौजूद थी। गीता के साथ चारपाई पर उसकी दो माह की बेटी कोमल लेटी थी। रात करीब तीन बजे उसका सौतेला भाई दीनदयाल, उसकी पत्नी द्रोपा और बेटा रोहित घर में लाठी-डंडे लेकर घुस गए। उन्होंने गीता और दुधमुंही बच्ची को बुरी तरह पीटा। बच्ची मौके पर ही मौत हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button