बदायूं

Budaun News: पर्यावरण प्रेमियाें को किया गया सम्मानित

Connect News 24

Environment lovers honored

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सम्मानित हुए अरिहन्त वृक्षारोपण समिति के पदाधिकारी। संवाद

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जहां अरिहंत पौधरोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन को ट्री मैन की उपाधि से सम्मानित किया गया तो वहीं जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा, पीयूष वार्ष्णेय, अमनदीप उपाध्याय को पर्यावरण मित्र की उपाधि से सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर बीपी सिंह ने कहा कि गांधी जी का स्वच्छ भारत मिशन का सपना बिना पेड़ पौधे लगाए पूरा नहीं हो सकता। इस मौके पर विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह, ट्विंकल जैन, तान्या जैन, मान्या वार्ष्णेय, स्नेहा जैन, चंद्र कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, प्रशांत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button