पीलीभीत

Pilibhit News: बुखार से गांव भगवंतापुर में किशोर की मौत, कई बुखार की चपेट में

Connect News 24

पूरनपुर। बुखार से गांव भगवंतापुर निवासी विजय कुमार के 13 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ की मौत हो गई। गांव के कई लोग बुखार की चपेट में है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर 438 लोगों का परीक्षण कर दवाई दी। 76 लोग बुखार से पीड़ित मिले। उनकी मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई। इनमें एक रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई। उसे गंभीर हालत में सीएचसी भेजा गया।

गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनके पुत्र सिद्धार्थ को रविवार रात बुखार आया था। रात होने की वजह से वह सोमवार सुबह उसे दवा दिलाने ले जा रहे थे तभी, सिद्धार्थ की मौत हो गई। सिद्धार्थ के एक भाई और एक बहन है। बुखार से किशोर की मौत और कई लोगों के पीड़ित होने की जानकारी पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में शिविर लगाया गया।

चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर की देखरेख में 438 मरीजों का परीक्षण कर दवाई बांटी गई। 69 रोगियों की मलेरिया और सात की डेंगू की जांच कराई गई। जांच में एक बालक डेंगू पॉजिटिव मिला। गांव में पहुंचकर मलेरिया विभाग की टीम ने कीटनाशक का छिड़काव कराया।

प्रसादपुर हाल्ट के समीप चहलकदमी करते दिखे बाघ के तीन शावक

रविवार रात देखे गए शावक, एक शावक को कुत्तों ने दौड़ाया

फोटो ०२ पीबीटीपी ४७

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। प्रसादपुर हाल्ट के समीप तीन दिनों से बाघ के तीन शावकों की चहलकदमी देखी जा रही है। इससे लोगों में दहशत में है। रविवार शाम एक शावक को कुत्तों ने दौड़ा दिया। कुछ लोगों ने शावक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के प्रसादपुर रेलवे हॉल्ट की क्रॉसिंग के समीप तीन दिनों से बाघ के तीन शावकों को चहलकदमी करते देखा जा रहा है। इससे लोगों में दहशत में है। वे उधर से निकलने से कतरा रहे है।

रविवार रात करीब 10 बजे सड़क पर घूम रहे एक शावक का गेटमैन रमन के परिजनोंं ने छत से मोबाइल से वीडियो बना लिया। रमन ने बताया कि आवास की ओर बढ़ रहे शावक को देखकर आसपास मौजूद कुत्ते भोंकते हुए उसके पीछे दौड़ने लगे। इस पर शावक भाग कर समीप के खेतों में चला गया। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से बाघ के तीन बच्चे रेलवे फाटक के आसपास चहलकदमी कर रहे हैं। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि दो-तीन दिन पहले शावकों के चहलकदमी करने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजा गया था। आसपास के खेतों में शावकों के पगचिह्न मिले थे। रविवार रात शावकोंं के देखे जाने की सूचना नहीं मिली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button