बदायूं

Budaun News: जमीन के विवाद में किसान की फावड़े के प्रहार से हत्या

Connect News 24

Farmer killed by shovel attack in land dispute

जिला अस्पताल में जानकारी देते मृतक लालाराम के परिजन।

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेवड़ी में रविवार शाम जमीन को लेकर हुए झगड़े में फावड़े के प्रहार से किसान लालाराम (58) की हत्या कर दी। इसके अलावा उनका एक भाई और छोटे भाइयों की पत्नियों समेत दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

ग्राम इस्माइलपुर मेवड़ी निवासी विजय सिंह के मुताबिक रविवार शाम को वह भाई लालाराम, राजेश, उनकी पत्नी सुहागा देवी और अपनी पत्नी किताब श्री के साथ खेत पर बाजरा काट रहा था। उसका गांव के ऋषिपाल आदि से खेत को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। विजय सिंह के मुताबिक, उन्होंने ऋषिपाल के चाचा नवाब सिंह से करीब छह बीघा खेत खरीदा था।

उन्होंने खेत जोतकर उसमें बाजरा बो दिया था। जिस समय वह बाजरा काट रहे थे, उसी दौरान आरोपी चंदौरा निवासी ऋषिपाल, अपने भाई दुर्वेश, एहलकार पुत्र प्रेमपाल और मुनीष पुत्र राममूर्ति के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंच गया और उन्होंने उनके बाजरा के खेत में ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ फसल लौट दी। यह देखकर उन्होंने विरोध किया। तभी आरोपियों ने लाठी-डंडे और फावड़ा आदि से उन पर हमला कर दिया, जिसमें लालाराम, राजेश, सुहागा देवी और किताब श्री को गंभीर चोटें आईं।

इधर, दूसरे पक्ष के ऋषिपाल का कहना है कि वह अपना खेत जाेतने गए थे, तभी दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उसकी पत्नी बेगमवती और फुफेरे भाई राकेश को गंभीर चोटें आई हैं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को रात में जिला अस्पताल ले गई, जहां लालाराम की मौत हो गई। उसके भाई विजय सिंह को बरेली रेफर कर दिया गया है।

ऋषिपाल ने राजेश, विजय सिंह, लालाराम, मुनेंद्र और उर्वेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button