बदायूं
Budaun News: खेत में खाद लगा रहे किसान की बाइक चोरी
बिल्सी। क्षेत्र के गांव पालपुर से एक किसान की बाइक उस समय चोरी हो गई, जब वह खेत में खाद लगा रहा था। किसान नन्हे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार दोपहर वह खेत में खाद लगाने गए थे। बाइक खेत से कुछ दूरी पर खड़ी कर दी थी। तभी बाइक से आए तीन युवक उनकी बाइक चोरी कर ले गए। वह उनका पीछा कर पाते तब तक वे बाइक लेकर फरार हो गए। संवाद