बदायूं

Budaun News: फंदे से लटकता मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Connect News 24

Farmer's body found hanging from noose, suspicion of murder

मृतक भूप सिंह का फाइल फोटो(आत्महत्या की खबर के साथ)

उघैती। थाना क्षेत्र के गांव करियामई में बृहस्पतिवार की सुबह 50 वर्षीय किसान भूपेंद्र सिंह का शव फंदे से लटकता मिला। परिवार वालों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्राम करियामई निवासी भूपेंद्र सिंह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक- भूपेंद्र बुधवार रात अपने घर से खाना खाकर खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। रात भर उन्होंने खेत पर फसल की रखवाली की। जब वह सुबह घर नहीं आए तो उनका बेटा लेखराज उन्हें देखने खेत पर पहुंचा। वहां एक पेड़ पर भूपेंद्र का शव फंदे से लटका दिखा तो उसके होश उड़ गए।

उसकी सूचना पर परिवार के सभी लोग रोते बिलखते खेत पर पहुंच गए। उनके अलावा गांव के कई लोग भी आ गए। उनकी सूचना पर कुछ देर बाद थाना पुलिस भी आ गई। फिर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसान के शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के परिवार वालों का कहना है कि भूपेंद्र ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या की गई है। बाद में शव फंदे से लटकाया गया है। हालांकि परिजनों ने किसी का नाम उजागर नहीं किया है। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान का शव फंदे से लटका मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक भूप सिंह का फाइल फोटो(आत्महत्या की खबर के साथ)

मृतक भूप सिंह का फाइल फोटो(आत्महत्या की खबर के साथ)


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button