बदायूं

Budaun News: सामान्य ज्ञान में अव्वल रहीं नूरसबा समेत बच्चे पुरस्कृत

Connect News 24

Children including Noorsaba who topped in General Knowledge were awarded

उझानी के वंशीधर स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कृत करते खंड ​शिक्षा​धिक

उझानी। पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में पिछले दिनों आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई। अव्वल नूरसबा समेत बच्चों को खंड शिक्षाधिकारी शशांक शुक्ला ने पुरस्कृत किया।

प्रधानाचार्या रूपा शर्मा ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नूरसबा प्रथम, प्राशीन माहेश्वरी द्वितीय, दिव्यांश और आवानउल्लाह ने तृतीय स्थान पाया। खंड शिक्षाधिकारी ने तीनों प्रतिभागियों समेत कक्षा स्तर पर अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रबंधक अवनीश शर्मा ने बच्चों सामाजिक और शैक्षिक स्तर की तारीफ की। प्रतियोगिता पिछले महीना हुई थी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button