बदायूं

Budaun News: एसके शूटिंग स्टार्स की टीम ने 60 रन से जीता मैच

Connect News 24

SK Shooting Stars team won the match by 60 runs

एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद

बदायूं। सेठ श्रीकृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट एसके इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जा रहा है। बृहस्पतिवार को पहला मैच एसके स्काई वॉरियर्स और एसके शूटिंग स्टार्स के बीच हुआ। इसमें एसके शूटिंग स्टार्स की टीम 60 रन से विजयी रही, जबकि दूसरा मैच तीन विकेट से एसके इलेक्ट्रिक ईगल्स ने जीता।

क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सीनियर वर्ग में एसके स्काई वॉरियर्स और एसके शूटिंग स्टार्स के बीच मैच हुआ। इसमें एसके शूटिंग स्टार्स ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 125 रन बनाए। इसमें सचिन यादव ने 21 और दक्ष शर्मा ने 18 रन का योगदान किया। एसके स्काई वॉरियर्स की टीम को जीतने के लिए 126 रन का लक्ष्य दिया गया। एसके शूटिंग स्टार्स के गेंदबाज ने स्काई वॉरियर्स के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया और पूरी टीम मात्र 63 रन पर ढेर हो गई। इसमें सबसे ज्यादा रन 20 ईशान आर्य ने बनाए। ऐसे में एसके शूटिंग स्टार्स की टीम 60 रन से विजय रही। इसमें मैन ऑफ द मैच दक्ष शर्मा रहे।

दूसरा मैच एसके फीयरलेस फाइटर और एसके इलेक्ट्रिक ईगल्स के बीच खेला गया। यह मैच एसके इलेक्ट्रिक ईगल्स ने तीन विकेट से जीता। मैन ऑफ द मैच सूरज रहे। उन्होंने सर्वाधिक 16 रन बनाए, जबकि अमन द्वारा 14 रन बनाए गए। जूनियर वर्ग का मैच एसके सुपर जॉइंट्स और एसके नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें एसके सुपर जॉइंट्स ने जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच अनिल रहे। इस मौके पर संदीप कुमार, राधेश्याम शर्मा, श्रीराम, राधे श्याम, विवेक जौहरी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button